NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: हिजाब विवाद के बीच छात्रों की केसर दुपट्टा पहने पुरानी तस्वीर वायरल

कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच, भगवा दुपट्टा पहने छात्रों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है।

फेसबुक यूजर्स तस्वीर को एक कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं जिसमे लिखा है कि, “नाक थोड़ी कटाई हैं, जो मुँह छिपाना पड़े…#हिजाब #मुक्त_भारत”

यहाँ उपरोक्त पोस्ट का लिंक है।

फैक्ट चेक

हमने उपरोक्त पोस्ट की पड़ताल की और पाया कि प्रचलन में तस्वीर पुरानी है।

हमने रिवर्स इमेज सर्च किया, जिससे हमें उत्तरांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट मिली। हमने पाया कि विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) 29 फरवरी, 2020 को हुआ था, जहां छात्र कई रंगों के स्कार्फ पहने थे।

ये भी पढ़े: फैक्ट चेक: क्या यह वायरल वीडियो पुलवामा हमले का है? जानें सच्चाई

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रेस नोट मिला जिसमे लिखा था, “कार्यक्रम एक विशिष्ट भारतीय परंपरा और पोशाक में आयोजित किया गया था।” किसी विशिष्ट रंग के दुपट्टे का कोई उल्लेख नहीं था।

हमें वायरल पोस्ट में एक लड़की की तस्वीर भी मिली जो साबित करती है कि तस्वीर उसी दीक्षांत समारोह की है।

इसीलिए, उपरोक्त जानकारी साबित करती है कि यह उत्तरांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की एक पुरानी तस्वीर है और इसका चल रहे हिजाब विवाद से कोई संबंध नहीं है।

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799

Error: Contact form not found.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button