भारतराजनीति

बागी भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने थामा कांग्रेस का दामन

बागी भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में औपचारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “बहुत भारी मन और अपार दुःख के साथ आज, 6 अप्रैल को मुझे अपनी पुरानी पार्टी को अलविदा कहना पड़ रहा है, जो इत्तेफ़ाक से पार्टी का स्थापना दिवस भी है. कारण हम सभी को ज्ञात है.”

मशहूर ऐक्टर और भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता लोकसभा चुनावों में बिहार के पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के खिलाफ खड़े होंगे. पटना साहिब से दो बार सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा को इस बार बीजेपी से टिकट नहीं दिया गया. पिछले कुछ महीनों में उन्हें कई बार पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर निंदा करते हुए देखा गया.

शत्रुघ्न की बीजेपी से नाराजगी कभी छिपी नहीं रही लेकिन वह पार्टी में बने हुए थे. हालांकि पिछले कुछ समय से अटकलें लगायी जा रही थी कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस से जुड़ सकते हैं, लेकिन सिन्हा के कांग्रेस में आने की खबर के साथ ही इन सभी अटकलों पर विराम लग चुका है.

शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सिन्हा ने अपने फैसले को लेकर कहा कि कोंग्रस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, इसीलिए सही मायनों में वही राष्ट्रिय पार्टी है.

शत्रुघ्न ने यह दावा भी किया कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, एसपी चीफ अखिलेश यादव, आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें अपनी-अपनी पार्टियों में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि स्थितियां जो भी हों वह पटना साहिब से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button