ED Summons Nora Fatehi: दिल्ली के ED दफ्तर पहुंची नोरा, इतने करोड़ की धोखाधड़ी मामले में जैकलीन फर्नांडीस को भी भेजा है समन
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड की दो बड़ी एक्ट्रेसेस को इनक्वायरी के लिए समन किया है। इस केस में अपना बयान दर्ज करा चुकीं नोरा फतेही को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है जिसके बाद वो दिल्ली के ED दफ्तर पहुंच भी चुकी है। वहीं, इसके अलावा एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को भी समन भेजा गया है। इसी क्रम में उन्हें 15 अक्टूबर यानी कल ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा गया है। बता दे कि जैकलीन से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ED इस के में कई और नामों की भी पड़ताल कर रही है।
🔲 #WATCH | Delhi: #NoraFatehi reaches the Enforcement Directorate (ED) office to join the investigation in connection with the conman #SukeshChandrashekhar case. pic.twitter.com/ExAcgfL3Dl
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) October 14, 2021
🔲 #Delhi : Actor & dancer #NoraFatehi reaches the Enforcement Directorate (ED) office to join the investigation in connection with the conman #SukeshChandrashekhar case pic.twitter.com/xi6mEN3AhP
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) October 14, 2021
जानें क्या है पूरा मामला ?
बता दे ये मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा सुकेश और दूसरों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूलो को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन से ईडी ने पूछताछ की थी और उनका बयान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। अब 15 अक्तूबर को उन्हें पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जाना होगा। जांच एजेंसी ये भी जानने के प्रयास में है कि नोरा और जैकलीन की तरफ से सुकेश संग किसी भी तरह का लेन-देन हुआ था या नहीं।
ऐसे समझे।
दरअसल सुकेश चंद्रशेखर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ की ठगी के मामले में आरोपी है। वर्ष 2017 में दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर को एआईएडीएमके के नेता टी टी वी दिनाकरण को उनके गुट को दो पत्तों वाला चुनाव चिह्न दिलाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह दिल्ली की रोहिणी जेल से ही खुद एक बड़ा सरकारी अधिकारी बताकर अदिति सिंह को जांच सेटल कराने की बात करके पैसा ऐंठ रहा था। अगस्त में ईडी ने सुकेश चंद्रशेखर के ठिकानों पर रेड मारने के बाद चेन्नई में समुद्र तट के करीब स्थित एक आलीशान बंगला, 82.5 लाख रुपये नकद, दो किलो सोना, 16 शानदार कारें और अन्य महंगे सामान जब्त किए थे।
जैकलीन कैसे आई पूरे मामले में ?
सुकेश और जैकलीन के जेल से लगातार बात होती थी और वह जैकलीन के लिए गिफ्ट्स भेजता था। ईडी अफसरों को सुकेश के कॉल रिकॉर्ड से उसके और जैकलीन के बीच दो दर्जन से ज्यादा बार बातचीत होने की पुष्टि हुई है। इस केस में ED ये पता लगाने के कोशिश कर रही है कि पैसा कहां-कहां इनवेस्ट किया गया है।
मामले में 4 लोग हो चुके है गिरफ्तार।
इधर अब इस केस में नोरा फतेही का नाम भी सामने आ चुका है और उनसे पूछताछ की जाएगी। इस पूरे मामले में सुकेश और उनकी पत्नी के अलावा चार और लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।





