ताज़ा खबरेंभारत

T20 World Cup: माही ने एक बार फिर जीता सबका दिल, मेंटर की भूमिका निभाने के लिए नहीं ली फीस

T20 वर्ल्ड में भारत के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक खुलासा हुआ है। दरअसल बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी बिना कोई पैसा लिए भारतीय टीम के मेंटर बने हैं। धोनी बिना पैसे के ही टीम के साथ जुड़े रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने एक बार फिरसे सबका दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि आईपीएल के तुरंत बाद ही T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होनी है और इस दौरान धोनी टीम को वर्ल्ड कप के दौरान गाइड करने का काम करेंगे।

जय शाह ने किया धोनी को लेकर यह बड़ा खुलासा।

इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी है कि महेंद्र सिंह धोनी टीम भारतीय टीम की मेंटरिंग के लिए कोई भी पैसा नहीं लेंगे। आपको बता दें कि धोनी इसी समय आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और उनकी टीम आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच चुकी है वही 15 अक्टूबर को चेन्नई टीम आईपीएल का फाइनल खेलेगी।

यह भी पढ़े: पांच जवानों की शहादत के बाद एक्‍शन में सेना, शोपियां में आज अलग-अलग एनकाउंटर में 5 आतंकियों का किया खात्मा

अब तक एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप खिताब ही टीम इंडिया ने किया है अपने नाम।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने धौनी की कप्तानी में ही अब तक एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप खिताब साल 2007 में जीता था और इसके बाद भारत ये खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि धौनी का अनुभव कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत काम आएगा और वो पर्दे के पीछे से टीम इंडिया के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

इस मैच से होगा टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आगाज़।

आपको बता दें कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपने अभियान का आगाज 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button