ताज़ा खबरेंभारत

रणजीत सिंह हत्याकांड: CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 19 साल पुराने केस में डेरा प्रमुख राम रहीम सहित 5 आरोपी दोषी करार

हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को आज CBI कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसीलिए क्युकी रंजीत हत्या मामले में सीबीआई कोर्ट ने सुनारिया जेल में बंद राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। हालांकि सजा का ऐलान अभी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की स्‍पेशल कोर्ट 12 अक्टूबर को सभी दोषियों की सजा सुनाएगी। इधर जानकारी के अनुसार, मामले में राम रहीम, कृष्ण लाल, सबदिल, अवतार और जसबीर को दोषी करार दिया गया है जबकि इस मामले के एक अन्य आरोपी इंदरसैन की मौत हो चुकी है।

बीते 12 अगस्त को इस मामले में हुई थी अंतिम सुनवाई।

सबसे पहले बता दे कि रंजीत हत्या मामले में शुक्रवार को आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। वहीं, आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए थे। यह भी बता दे कि 19 साल पुराने इस मामले में बीते 12 अगस्त को अंतिम सुनवाई हुई थी।

करीब ढाई घंटे की बहस के बाद आरोपियों को दोषी किया करार।

सीबीआई जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट में करीब ढाई घंटे बहस के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया गया। वैसे राम रहीम को इससे पहले सीबीआई जज रहे जगदीप सिंह ने सजा सुनाई थी, लेकिन उनका ट्रांसफर हो गया. उनकी जगह गर्ग ने ली है।

जानें क्या है पूरा मामला।

दरअसल रंजीत सिंह की 2002 में हत्या हुई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रंजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत के पिता ने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी।  सीबीआई ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज किया था। 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर  चार्ज फ्रेम किए थे। गौरतलब है कि रंजीत सिंह डेरे में मैनेजर का काम करता था।

20 साल की सजा काट काट रहा है गुरमीत राम रहीम।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पहले ही 20 साल की सजा हो चुकी है। इसके अलावा वह पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button