Hindi Newsportal

UP के बाराबंकी में भीषण हादसा:टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई, 15 यात्रियों की मौत, 30 घायल; मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद

0 705

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में गुरुवार को एक दिल झकझोर देने वाला हादसा हो गया है। दरअसल यहां एक टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हैं। इनमें कई गंभीर हैं। सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया गया है। बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे। हादसा देवा इलाके में बबुरी गांव के पास तड़के 5 बजे के करीब हुआ। प्रशासन ने घायलों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 9454417464 जारी किया है।

महिला का आरोप – ड्राइवर और कंडक्टर थे नशे में।

सीमएओ राम सिंह ने बताया कि हादसे में 13 पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की जान गई है। पुलिस ने बताया कि बस की स्पीड तेज थी और सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने में ट्रक और बस की टक्कर हुई है। हालांकि, एक घायल महिला यात्री ने आरोप लगाया कि बस वाले शराब के नशे में थे। उसका इशारा ड्राइवर और कंडक्टर की तरफ था।

ये भी पढ़े: देवभूमि उत्तराखंड में मोदी: राज्य को समर्पित किए ऑक्सीजन प्लांट, कहा – ’20 साल पहले मुझे जनता की सेवा का एक नया दायित्व मिला था’

JCB की मदद से बस और ट्रक को अलग किया।

बाराबंकी SP यमुना प्रसाद का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में बालू लदी थी। मौके पर JCB बुलाई गई। इसकी मदद से बस और ट्रक को अलग किया गया। कई शव और यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक ने इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया। गैस कटर से गाड़ियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद का एलान।

हादसे पर PM मोदी ने भी शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने राहत कोष से हर एक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram