ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

30 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे गौरव दीक्षित, ड्रग्स बरामद होने पर हुई थी गिरफ्तारी

टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को 30 अगस्त तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में भेजा गया है। दरअसल ऐसा इसीलिए हुआ कि एनसीबी ने गौरव दीक्षित के घर से एमडी और चरस बरामद किया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब वो 30 अगस्त तक के लिए एनसीबी की हिरासत में ही रहेंगे। गौरतलब है कि गौरव को अभिनेता एजाज खान से पूछताछ मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारी और पूछताछ हो चुकी है। बता दे बॉलीवुड के ए ग्रेड कलाकारों के अलावा टीवी एक्टर्स पर भी एनसीबी का शिकंजा कसा है।

सबसे पहले ऐजाज खान को लिया हिरासत में।

गौरतलब है कि ड्रग्स के मामले में बीते दिनों टीवी एक्टर और बिग बॉस फेम ऐजाज खान को हिरासत में लिया गया था। एनसीबी ने उनसे ड्रग्स के मामले में पूछताछ की तो उसमें कई और नाम सामने आए। इसके चलते एक के बाद एक कई टीवी एक्टर्स से कड़ी पूछताछ की गई और छापे मारे गए।

कौन है गौरव दीक्षित ?

गौरव दीक्षित एक टीवी कलाकार हैं और फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभा चुके हैं। वो ‘द मैजिक ऑफ सिनेमा’, दाहेक: द रेस्टलैस माइंड और बॉबी: लव और लस्ट जैसी में फिल्मों में काम कर चुके हैं। गौरव ने टीवी सीरियल जैसे सीता-गीता में काम किया है।

गौरव के घर से यह सब हुआ बरामद।

बता दे एनसीबी को छापेमारी के दौरान उनके घर से प्रतिबंधित दवाइयां जैसे एमडी, एमडीएए और कई दूसरे नशीले पदार्थ बरामद हुए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button