ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली सरकार का बड़ा एलान: एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान; करना होगा हर नियम का पालन

दिल्ली सरकार ने एक सितंबर से राजधानी के स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में चरणवार तरीके से स्कूलों को एक सितंबर से खोला जाएगा। पहले चरण में एक सितंबर से 9वीं से 12वीं कक्षा के क्लास शुरू होंगे। इसके बाद आठ सितंबर से छठी से आठवीं कक्षा के क्लास शुरू किए जाएंगे। अभी प्राइमरी स्कूलों को खोलने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। इसके अलावा सभी कोचिंग संस्धानों को भी संचालन की अनुमति होगी।

एक्सपर्ट कमेटी की राय को देखते हुए लिया गया फैसला।

बता दें कि यह फैसला स्कूल खोलने के लिए बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी की राय को देखते हुए लिया गया है। एक्सपर्ट कमेटी ने सुझाव दिया है कि अब राजधानी में धीरे-धीरे स्कूल खोले जाने चाहिए। सबसे पहले बड़े बच्चों की कक्षाएं खोली जाएं उसके बाद मिडिल और फिर प्राइमरी कक्षाएं खोली जाएं।

राजधानी में कोरोना के हालातों को मद्देनज़र रख कर दी अपनी राय।

दरअसल दिल्ली में स्कूल किस तरह खोले जाएं इसको लेकर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था। इसी एक्सपर्ट कमेटी ने दिल्ली में कोविड के हालात को देखते हुए स्कूल खोलने पर अपनी राय दी है।

हर नियम का सख्ती से करना होगा पालन।

सरकार ने स्कूलों को खोलने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं, जो सभी स्कूलों को लागू करना होगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button