ताज़ा खबरेंभारत

देखे: गुरुग्राम में 3 मंज़िल ईमारत गिरने से हुआ बड़ा हादसा, आठ दबे, एक की मौत; बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम

गुरुग्राम के फर्रूखनगर के ख्वासपुर गांव में रविवार शाम कारगो डिलक्स कंपनी में श्रमिकों के रहने के लिए बनी तीन मंजिला इमारत बरसात के कारण भर-भरा कर गिर गई है।अभी तक इमारत के मलबे से बचाव टीम ने एक शव बरामद किया है जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित निकालने मे कामयाबी हासिल हुई है। घटनास्थल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड के मुताबिक मलबे में अभी 7-8  लोगों के दबे होने की आशंका है।

युद्द स्तर पर बचाव कार्य हुआ शुरू।

इधर घटना की जानकारी के बाद जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। एससीपी पटौदी वीर सिंह सहित आसपास के सभी थाना प्रभारी व करीब 200 पुलिस जवान, छह फायर ब्रिगेड की गाडियां, पांच जेसीबी, करीब एक दर्जन से अधिक एबुलेंस मौके पर पहुंच गई है।

देखें हादसे का वीडियो

https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1416807130313621505

विधायक, DCP समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी पहुंचे मौके पर।

इस हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए उसे फर्रूखनगर नागरिक अस्पताल भेजा गया है। वही घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र के विधायक सत्यप्रकाश जरावता के साथ सीएमओ विरेंद्र यादव व प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button