ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

विधायक दल की बैठक में लगी मुहर, पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री; जाने कब होगा शपथ ग्रहण

उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री चयन को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ था लेकिन अब इस संकट पर विराम लग गया है । ऐसा इसीलिए क्युकि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। अब पुष्कर सिंह धामी राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। वही बता दे कि वह आज ही शपथ ग्रहण कर राज्य का कार्यभार संभालेंगे।

इन सब के नाम पर थे कयास।

दरअसल इससे पहले कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, पुष्कर सिंह धामी में किसी को जिम्मेदारी सौंपने की अटकलें लगाई जा रही थी।

महिला दावेदार में आगे था इनका नाम।

इनके अलावा महिला दावेदार के रूप में भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी और राज्यमंत्री रेखा आर्य के नाम भी सबसे आगे थे। इतना ही नहीं, ख़बरें तो यह भी थी कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को दोबारा सत्ता सौंपी जा सकती थी लेकिन आखिरकार प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी गई है।

उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे पुष्कर सिंह धामी।

इस सियासी भूचाल थमने के साथ ही तीरथ सिंह रावत का स्थान, पुष्कर सिंह ले लेंगे। इनके राजनैतिक सफर को देखे तो ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।

तीरथ सिंह रावत ने चार माह पहले ली थी शपथ।

बता दें, पार्टी आलाकमान ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्थान पर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया था। चाह माह पहले तीरथ सिंह रावत ने सीएम पद की शपथ ली थी।

क्यों दिया तीरथ सिंह रावत ने इस्तीफा ?

दरअसल संविधान के नियमों के मुताबिक, उन्हें 10 सितंबर तक चुनाव जीतकर विधायक बन जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उपचुनाव की स्थिति नहीं बन सकी। यही कारण है कि तीरथ को इस्तीफा देना पड़ा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button