ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की बढ़ीं मुश्किलें, निजी सचिव संजीव पलांडे और सहायक कुंदन शिंदे को ED ने किया गिरफ्तार

100 करोड़ रुपये की वसूली का मामला अब महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ाते जा रहा है। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में देशमुख के निजी सचिव (पीएस) और निजी सहायक (पीए) संजीव पलांडे एवं कुंदन शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।

9 घंटे की पूछताछ के बाद किया दोनों को गिरफ्तार।

गौरतलब है कि पीएमएलए के प्रावधानों के तहत करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसी के मुंबई में बलार्ड इस्टेट स्थित कार्यालय में हुई पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति सहयोग नहीं कर रहे थे।

आज पूछताछ के लिए नहीं आएंगे देशमुख – पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के वकील।

प्रवर्तन निदेशालय ने आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को नोटिस भेजकर पेश होने को आदेश दिया, लेकिन अनिल देशमुख के वकील प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंचे और एजेंसी के सामने पेशी के लिए किसी और दिन की मांग की।  अनिल देशमुख के वकील जयवंत पाटिल का कहना है कि देशमुख सर आज पूछताछ के लिए नहीं आएंगे क्योंकि ईडी को केस के बारे में जो जानकारी चाहिए थी वो डॉक्यूमेंट हमें अभी तक नहीं दी गई है, इसके लिए हमने उन्हें एक पत्र लिखा है और डॉक्यूमेंट देने की मांग की ताकि हम उसके हिसाब से लिखित जानकारी जमा कर सकें।

देशमुख के नागपुर स्थित घर पर ED ने मारा था छापा।

बता दे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के घर पर ईडी की टीम ने बीते दिन ही छापेमारी की है। ईडी की टीम ने देशमुख के घर की घंटों तलाशी ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह छापेमारी देशमुख के नागपुर स्थित घर पर हुई थी। इतना ही नहीं ईडी की टीम के साथ सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे।

परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर क्‍या लगाए थे आरोप।

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने दावा किया है कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को 100 करोड़ रुपये का टारगेट दिया था। परमबीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि 100 करोड़ रुपये टारगेट को पूरा करने के लिए मुंबई के बार, पब और रेस्टोरेंट से वसूली करने को कहा गया था। बता दे इसी क्रम में ईडी ने CBI की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद देशमुख और कुछ अन्य के खिलाफ पिछले महीने मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया था और अब ED इसी के मद्देनज़र ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।

बीजेपी नेता ने कसा तंज – जल्द गिरफ्तार होंगे देशमुख।

अनिल देशमुख के पीएस और पीए की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्वीट करके कहा, ‘वसूली केस में अनिल देशमुख के सचिवों संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। मुझे यकीन है कि अगले कुछ दिनों में अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button