ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना के खिलाफ भारतीय नौसेना का ऑपरेशन जारी, क्रायोजेनिक टैंकर और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर सिंगापुर से भारत पहुंचा INS ऐरावत

भारतीय नौसेना का टैंकर आईएनएस ऐरावत आज सुबह विशाखापत्तनम भारत के लिए सिंगापुर से मदद लेकर पंहुचा है। नौसेना अधिरकारियों के मुताबिक यह जहाज सिंगापुर से 20 टन खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन सिलिंडर, 3150 ऑक्सीजन सिलिंडर, 500 भरे ऑक्सीजन सिलिंडर, 10 हजार रैपिड एंटीजन जांच किट और 450 पीपीई किट लेकर आया है।

भारतीय वायुसेना के साथ – साथ नौसेना भी लगातार भारत की कोरोना के खिलाफ जंग में भागीदार है। यहाँ देखें किस तरह से और किन- किन देशों से भारतीय नौसेना ने मदद लाने का काम किया है।

बता दे यह 5 मई को सिंगापुर में ऑक्सीजन टैंक और सिलेंडरों के साथ रवाना हुआ था। सिंगापुर से भारत देश को प्रदान की गयी मदद को देखे तो हाल ही में सिंगापुर के एक फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत को दिए है। इस फाउंडेशन को ग्लोबल स्कूल्स के नाम से जाना जाता है।

इसके पहले भी आ चुकी है सिंगापुर से मदद।

गौरतलब है कि इससे पहले भी IL-76 विमान के जरिए सिंगापुर से तीन क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर भारत लाए गए थे। ये विमान बीते शुक्रवार को ही पश्चिम बंगाल के पनागर एयर बेस पर उतरा था। बता दे भारत की इस संकट की घड़ी में कई देशों ने भारत को भारी मात्रा में मदद पहुंचाई है। अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और रूस, थाईलैंड, इजराइल सहित दुनिया भर के कई देशों ने न केवल इस संकट की घड़ी में साथ दिया है बल्किन पिछले साल भारत द्वारा की गयी मदद का आभार भी जताया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button