दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीनेशन की ताजा स्थिति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में वैक्सीन की बहुत कमी है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक मिलती है, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं इसलिए हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता है।’
अगले 3 महीने के लिए हमें 80-85 लाख वैक्सीन हर महीने चाहिए। हम आज रोज एक लाख वैक्सीन लगा रहे हैं, हमें हर रोज 3 लाख वैक्सीन लगानी होगी। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी 3 लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। केंद्र सरकार से निवेदन है कि हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए: दिल्ली CM https://t.co/VSmikiJDse
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2021
स्कूलों में टीकाकरण अभियान से जनता खुश।
सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के स्कूलों में टीकाकरण अभियान शुरू किया है। युवा व्यवस्था को लेकर खुश हैं। आने वाले समय मे 300 स्कूलों में वैक्सीनेशन सेंटर होंगे। अभी रोजाना 1 लाख वैक्सीन लगाई जा रही है। बहुत से लोग नोएडा, गाज़ियाबाद से आकर टीका लगवा रहे हैं। 3 महीने में वैक्सीनेशन के लिए, दिल्ली को 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए जबकि अब तक सिर्फ 40 लाख वैक्सीन ही मिली हैं दिल्ली को 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीन की ज़रूरत है।
हमने लगभग 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था की है, आने वाले समय में ये बढ़ाकर 250-300 स्कूलों में कर देंगे। आज दिल्ली में रोज क़रीब एक लाख वैक्सीन लग रही हैं, 50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं: दिल्ली CM pic.twitter.com/P3aSTn4OMg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2021
ये भी पढ़े : INS Vikramaditya में लगी आग, सभी कर्मी सुरक्षित, नौसेना ने दिए हादसे की जांच के आदेश
मेरी सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए। आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल #COVID19 pic.twitter.com/jag8i9zFSF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2021
टीकाकरण ही बचा सकता है तीसरी वेव से।
प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजरी ने भी चेतावनी दी है तीसरी वेव भी आ सकती है। ऐसे में वैक्सीनेशन ही सुरक्षाचक्र है जो हमें कोरोना की इस तीसरी वेव से भी बचा सकता है। मुख्यमंत्री ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी अपनी चिंता जाहिर की है, कहा-”मुझे 18 साल से कम उम्र के बच्चों की भी अधिक चिंता है, उन्हें अभी ये वैक्सीन नहीं दी जा सकती है। लेकिन केंद्र से अपील है उनके लिए भी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।”
इधर इसे लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी एक ट्वीट करते हुए कहा है ” अगर दिल्ली को 85,000 डोज़ हर महीने उपलब्ध करा दी जाए तो अरविंद केजरीवाल सरकार केवल तीन महीने में दिल्ली में 18 साल से ऊपर के हर नागरिक को वैक्सीन की दो डोज़ लगाकर कोरोना से सुरक्षित बना देगी”