ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

शहीद दिवस: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को आज याद कर रहा है देश

आज शहीद दिवस है और हमारा देश अपने वीर जवानों को नमन कर रहा है। दरअसल आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत ने साल 1931 में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया था और इन तीनों ने भारत माँ के लिए हस्ते हुए कुर्बानी दे दी थी। सबसे पहले आपको बता दे कि भारत में शहीद दिवस को एक साल में अलग-अलग दिनों पर मनाया जाता है, जिसमें से सबसे मुख्य 30 जनवरी, 23 मार्च, 21 अक्टूबर, 17 नवम्बर और 19 नवम्बर होता है। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी के रूप में 30 जनवरी को शहीद दिवस में मनाया जाता है तो वहीं आज 23 मार्च के दिन भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दिए जाने के रूप में शहीद दिवस मनाया जा रहा है।

https://twitter.com/NewsMobileIndia/status/1374235790486642688

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान का है दिवस।

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश को आज़ादी दिलाने के लिए जो किया है वो उसकी कोई परिकल्पना भी नहीं कर सकता। इन तीनों सपूतों ने ही अंग्रेजी शासन की हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए ‘पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिल’ के विरोध में सेंट्रल असेंबली में बम फेंके थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी की सजा दे दी गई। ।

आज ही के दिन हुई थी फांसी।

बता दें कि आजादी की लड़ाई के वक्त जब ‘पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिल’ के खिलाफ भगत सिंह और उनके साथियों ने असेंबली में बम फेंके थे तब उन्हें गिरफ्तार कर के इस आरोप में फांसी की सज़ा सुनाई गई और तय वक्त से एक दिन पहले 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी गई थी।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक: यह तस्वीर भगवान गणेश के समान दिखने वाले एक बच्चे की नहीं बल्कि एक कलाकृति की है

जानें सबने कैसे किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन. मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा, जय हिंद! #ShaheedDiwas

गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी किया नमन।

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि स्वतंत्रता के इतिहास में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की वीरता व योगदान को शब्दों में वर्णित करना सम्भव नहीं है। देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने की उनकी तड़प और बलिदान को याद कर आज भी हर भारतवासी की आंखें नम हो जाती हैं, ऐसे वीर बलिदानियों के चरणों में कोटिशः नमन।

 

जानें सबने कैसे किया नमन

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button