ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

अब फिर परिणीति चोपड़ा के हाथ थप्पड़ खाये अर्जुन कपूर, एक्टर ने किया ऐसा खुलासा

अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा साल 2012 में आई फिल्म ‘इश्कजादे’ में पहली बार साथ नजर आए थे और उस वक़्त इनकी जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। अब ये जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने अपनी अगली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में साथ आने वाली है। दरअसल हुआ यूँ कि इस फिल्म के ही एक दृश्य में परिणीति ने अर्जुन को थप्पड़ मारा है, जिसकी वजह से अर्जुन कपूर को परिणीति द्वारा मिला ये दूसरा थप्पड़ है।

थप्पड़ खाने के बाद क्या बोले अर्जुन ?

अर्जुन कपूरने एक बातचीत में कहा, ‘महिलाओं के प्रति हिंसा का मुद्दा मेरे जैसे किसी इंसान के लिए बेहद गंभीर है, जो महिलाओं से घिरे एक माहौल में रहकर बड़ा हुआ है। मेरा यह मानना है कि जब आप किसी किरदार को निभाते हैं, तो आपको अपने निजी जीवन से बाहर निकलने की जरूरत पड़ती है, क्योंकि आपको किसी भूमिका को निभाने के लिए ही परियोजना में शामिल किया गया है। ऐसे लोग भी हमारे समाज में हैं, यह दिखाना पड़ता है।’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | कोरोना पर मुख्यमंत्रियों से बैठक में बोले PM मोदी- गांवों में फैला वायरस तो रोकना मु्श्किल, बढ़ानी होगी टेस्टिंग

उन्होंने आगे कहा, “मुझे इस फिल्म में भी परिणीति ने थप्पड़ मारा है जैसा कि ‘इश्कजादे’ में मारा था लेकिन ऐसा किसी दबाव में रहकर नहीं हुआ है, क्योंकि ये सब पहले से ही स्क्रिप्ट में था। किरदार को लेकर जो मांग है उसे मैंने समझा है, स्थितियों को जाना है और फिर कहीं न कहीं आप भावनात्मक रूप से उस किरदार के साथ जुड़ जाते हैं।

जब आगे उनसे पूछा गया कि क्या आप कभी लड़की पर हाथ उठाने वाले रोल करेंगे तो अर्जुन ने कहा – रही बात मेरा किसी लड़की पर हाथ उठाने की, तो शायद ही मैं ऐसा कोई किरदार कभी निभाऊं।

गौरतलब है कि दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर गौर फरमाया गया है और यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button