ताज़ा खबरेंभारत

ताजमहल में बम होने की खबर से मचा हड़कंप, सर्च अभियान में नहीं मिला कुछ भी, फ़र्ज़ी फोन करने वाला गिरफ्तार

आगरा में पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह 10:00 बजे पुलिस को आये एक व्यक्ति ने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल इस व्यक्ति ने पुलिस को ताज महल के अंदर बम रखे होने की सूचना दी। इसकी जानकारी से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। ये सूचना मिलते ही एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद तुरंत फोर्स के साथ पहुंचे और डीएस की दो टीमों के साथ सीआईएसएफ कमांडेंट को भी जानकारी दी गई। ताज महल के अंदर मौजूद पर्यटकों को बाहर निकाला गया। इस दौरान चेकिंग भी की गई और करीब 1 घंटे तक ताजमहल के चप्पे-चप्पे में तलाशी की गई।

चप्पे-चप्पे की हुई तलाश।

ताजमहल से पर्यटकों को बाहर करने के बाद उसके दोनों मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए और अंदर चप्पा-चप्पा खंगाला गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने सीआईएसएफ के साथ ताजमहल के अंदर मौजूद सारे पर्यटकों को बाहर निकाला गया। पर्यटक पैनिक न हों इसलिए उन्हें कुछ नहीं बताया गया लेकिन अचानक उन्हें इस तरह बाहर निकालने और पुलिस फोर्स को देखने के बाद लोग डर गए और खुद ही जल्दी-जल्दी बाहर की ओर भागने लगे। हालांकि सुबह होने के कारण ताजमहल में ज्यादा भीड़ नहीं थी इसलिए पुलिस को बहुत मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

ये भी पढ़े : उत्तप्रदेश : झूठे बलात्कार मामले में 20 साल जेल में रहा शख्स, अब हाईकोर्ट ने निर्दोष करार देते हुए कि

सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला बम।

तलाशी में पुलिस को कोई भी विस्फोटक नहीं मिला। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक किसी व्यक्ति ने फर्जी सूचना दी थी। इसके बाद चेकिंग कराई गई। मगर, कोई विस्फोटक नहीं मिला है। सूचना देने वाले की पहचान हो गई है। फिरोजाबाद के युवक ने कॉल किया था।

आर्मी भर्ती रद्द होने से नाराज युवक ने की थी फेक कॉल।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि कॉल करने वाला फिरोजाबाद का है। आगरा पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया। वहां एक युवक को धरा गया। बताया जा रहा है कि युवक आर्मी भर्ती रद्द होने की वजह से नाराज था और इसी वजय से उसने फेक कॉल की थी। फिलहाल पर्यटकों के लिए ताजमहल को खोल दिया गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button