ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

Parliament LIVE Updates: राज्यसभा में NCT बिल पर चर्चा के दौरान हंगामा होने के आसार, बिल को रोकने TMC सांसद पहुंचे दिल्ली

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही के दौरान आज ज़ोरदार हंगामा हो सकता है। दरअसल, राज्यसभा में दिल्ली के उपराज्यपाल को अधिक अधिकार देने संबंधी विधेयक को पारित होने से रोकने के लिए विपक्ष आज संसद में इसका पुरजोर विरोध कर सकता है। बता दे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2021 को सोमवार को लोकसभा ने मंजूरी दी गयी है जिसमें साफ तौर पर यह प्रावधान है कि दिल्ली में ‘‘सरकार’’ का मतलब ‘‘उपराज्यपाल’’ है।

बिल को रोकने के लिए TMC सांसद दिल्ली पहुंचे।

इधर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी के सांसद राज्यसभा में दिल्ली के उपराज्यपाल को और अधिक शक्ति देने वाले बिल को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पांच राज्यों में चुनाव के लिए दो दिन बचे हैं, फिर भी तृणमूल के राज्यसभा सांसदों ने दिल्ली की जीएनसीटी विधेयक को रोकने के लिए दिल्ली को रवाना हुए, जो एक निर्वाचित दिल्ली सरकार को अक्षम करता है। लोकतंत्र, संविधान और संसद के दिल में एक और चाकू। इससे भी बुरी बात यह है कि गृह मंत्री चुनाव पर ध्यान लगाए हुए हैं, बिल पेश नहीं करते। क्रूर विडंबना।’

यहाँ जाने लाइव अपडेट्स –

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button