ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ‘वामिका’ रखा अपनी बेटी का नाम, पहली बार बेटी की तस्वीर भी की शेयर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के नाम का ऐलान कर दिया है। आज अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का नाम बताया है। कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। बता दे इसी के साथ दोनों ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर भी साझा की है।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट और अपनी बेटी संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हम प्यार करते हुए एक साथ रहे, हमारे प्यार और विश्वास को ‘वामिका’ के आने से एक नया मुकाम मिला है। कुछ ही मिनटों में आंसू, खुशी, चिंता और आनंद हर एक चीज का एहसास हुआ। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल भरा है। आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।”

ये भी पढ़े : बजट 2021: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 75+ को छूट, हेल्थ और इंफ्रा पर भी फोकस, जानें क्या हुआ महंगा और सस्ता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

बता दें कि 11 जनवरी 2021 को विराट अनुष्का के घर नन्हीं परी आई थी जिसके बाद से उनकी बेटी की पहली झलक और उसके नाम को लेकर फैन्स काफी लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button