वाराणसीः OLX पर डाल दिया PM मोदी के संसदीय क्षेत्र के कार्यालय की बिक्री का एड, कीमत रखी थी 7.5 करोड़, 4 गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बना नया संसदीय कार्यालय एक बार फिर चर्चा में है लेकिन इस बार इसके चर्चा में होने का कारण थोड़ा अलग है। दरअसल इस बार वाराणसी की गुरुधाम कॉलोनी में स्थित पीएम मोदी के कार्यालय को किसी खुराफाती ने बिक्री के लिए ऑनलाइन खरीदो बेचो साइट ओएलएक्स (OLX) पर डाल दिया।
वाराणसी: प्रधानमंत्री कार्यालय को साढ़े सात करोड़ रुपये में OLX पर बेचने की कोशिश कर रहे 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया। वाराणसी के SSP ने बताया, "थाना भेलूपुर स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में प्रधानमंत्री कार्यालय की फोटो खींचकर OLX पर डाली गई थी। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।" pic.twitter.com/MZC3uMLMaO
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 18, 2020
OLX पर ऐड के बाद तेज़ हुई चर्चा।
ओएलएक्स पर बिक्री के विज्ञापन के बाद चर्चा तेज हो गयी कि आखिर पीएम का कार्यालय क्यों बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं इस कार्यालय के बिक्री का विज्ञापन डालते हुए इसकी कीमत भी क़रीब साढ़े सात करोड़ लगा दी।
किसकी आईडी से डाला गया था विज्ञापन।
फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक (OLX) ओएलएक्स पर पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय बिक्री का विज्ञापन लक्ष्मीकांत ओझा नाम के यूजर की आईडी से शेयर किया गया है। हालांकि इस मामले की जांच चल रही है। वही इस मामले में वाराणसी एसएसपी, अमित कुमार पाठक का कहना है कि ओएलएक्स पर दिए गए विज्ञापन को तत्काल हटा लिया गया है और इस मामले की जांच कराई जा रही है।
OLX पर शरारती तत्वों द्वारा पीएम के संसदीय कार्यालय को बेचने हेतु दिये गये विज्ञापन के सम्बन्ध में #SSP_VNS @amitpathak09 की बाईट @Uppolice @dgpup @adgzonevaranasi @IgRangeVaranasi @AmarUjalaNews @Live_Hindustan @TOIIndiaNews @htTweets pic.twitter.com/oXLwh34oyM
— POLICE COMMISSIONERATE VARANASI (@varanasipolice) December 18, 2020
4 लोग हुए गिरफ्तार।
इस मामले के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, जबकि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति ने फोटो खींचकर OLX पर डाली थी, वो भी गिरफ्तार किया जा चुका है।





