ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में बाजारों को बंद करने का आदेश एक ही दिन में वापस, अब खुले रहेंगे बाजार

दिल्ली में जिलाधिकारी के एक आदेश के द्वारा दिल्ली के पंजाबी बाग और नांगलोई के बाजारों में जो बंदी की गई थी उस आदेश को एक दिन के अंदर ही वापस ले लिया गया है। दरअसल प्रशासन द्वारा जारी आदेश में लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया था, लेकिन बाजारों को पूरी तरह बंद करने के आदेश थे लेकिन सोमवार सुबह उसे वापस ले लिया गया है।

बता दे राजधानी में संक्रमण बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा है ऐसे में राजधानी अब कोरोना को लेकर बहुत सख्त हो गयी है और इन दोनों बाजार में निर्देशों के बाद भी न तो गाइडलाइन्स का पालन हुआ और ना ही सोशल डिस्टन्सिंग का। इसी को लेकर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि पंजाबी बस्ती, नांगलोई के कुछ इलाकों और रोहिणी के कुछ इलाकों में बाजारों को बंद करनेे का आदेश दिया गया है क्योंकि इनके कुछ इलाकों में मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देशों का पालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा था।

ये भी पढ़े : जम्मू के सांबा सेक्टर में मिली सुरंग, नगरोटा में मारे गए आतंकियों का इसी सुरंग से है कनेक्शन

बाजार 30 नवंबर तक बंद रहने का था आदेश।

इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आदेश को लागू करा दिया गया था। इन इलाकों में बाजार 30 नवंबर तक बंद रहने थे लेकिन सोमवार यानी आज जारी आदेश के बाद अब कोई बाजार बंद नहीं रहेगा।

बता दे दिल्ली सरकार के मुताबिक पूरी राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, लेकिन जिन इलाकों में संक्रमण की स्थिति ज्यादा गंभीर होगी, उन्हें कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। वही आज जारी किए गए अपने अगले आदेश में एडीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा, पंजाबी बस्ती और नांगलोई जनता बाजार को बंद करने का आदेश वापस ले लिया गया है।

दिल्ली में दोबारा से नहीं लगेगा लॉकडाउन।

दिल्ली सरकार, दिल्ली में दोबारा से लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि व्यापारियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। दिल्ली में दोबारा से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सरकार की तरफ से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button