ताज़ा खबरेंभारत

कोरोना का साया :दिल्ली में इस बार सार्वजनिक स्थलों पर नहीं मनाई जाएगी छठ, बंगाल में भी कोर्ट ने जारी किये ये निर्देश

बड़े धूम- धाम और श्रद्धा के साथ मनाये जाने वाले छठ पर भी कोरोना का साया आ चूका है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस साल छठ पूजा का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नही किया जाएगा, हालांकि भक्त अपने-अपने घरों में या किसी निजी स्थल पर छठ पर्व मना सकेंगे। छठ पर्व के लिए कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। DDMA (Delhi Disaster Management Authority) की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है।

क्या है आदेश में ?

आदेश के मुताबिक दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक स्थल, सार्वजनिक ग्राउंड, घाट और मंदिर में नवंबर के महीने में छठ पूजा का आयोजन नहीं किया जाएगा। सभी जिलों के डीएम और डीसीपी को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इसके साथ ही शांति सौहार्द और कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सभी डीएम और डीसीपी को निर्देश दिया गया है कि वो छठ के त्योहार से पहले अपने इलाकों के धार्मिक और सामाजिक लीडर्स, छठ पूजा समितियों के साथ मीटिंग करें।

ये भी पढ़े : सीरो सर्वे: दिल्‍ली का हर चौथा शख्‍स कोरोना संक्रमित, 43% में एंटीबाडी भी नहीं

बंगाल में ये है आदेश।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में छठ पूजा मनाने के लिए दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि आने वाले त्योहारों पर पटाखों पर प्रतिबंध के फैसले का कड़ाई से पालन कराया जाए। पटाखे जलाने से कोविड-19 के कारण उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की पीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि प्रतिबंध के आदेश का हर जगह पालन कराया जाए।

कब है छठ ?

इस साल छठ पर्व 18 नवंबर से 21 नवंबर तक मनाया जाएगा। 18 नवंबर को इसकी शुरुआत होगी, इस दिन नहाय खाय, 19 नवंबर को खरना, 20 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 21 नवंबर की सुबह उषा अर्घ्‍य के साथ इसकी समाप्ति होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button