ताज़ा खबरेंबिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

Bihar Election 2020: पूर्णिया में नीतीश कुमार का एलान: यह मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ा एलान कर सबको चौका दिया है। उन्होंने गुरुवार को पूर्णिया में आयोजित रैली में कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव है, अंत भला तो सब भला।

धमदाहा में रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने वोटिंग की अपील करते हुए कहा, ‘आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। अब परसों चुनाव है और ये मेरा आखिरी चुनाव है। अंत भला तो सब भला.’ इसके बाद सीएम ने लोगों से वोट देने की अपील की धमदाहा विधानसभा सीट के प्रत्याशी को माला पहनाई।

देखे वीडियो :

बता दे बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था । ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में नीतीश कुमार पिछले कई दिनों से लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन यह पहला मौका है जब उन्होंने ऐसी कोई बात कही है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार पिछले 15 सालों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं और इसके पहले सीएम रेलवे मंत्री, कृषि मंत्री भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़े : बिहार में घुसपैठियों पर गरजे यूपी के सीएम योगी, अब नितीश ने कहा-‘किसी में दम नहीं जो हमारे लोगों को देश से बाहर कर दे’

इन 15 जिलों में होना है मतदान।

सात नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में मतदान होंगे।

इधर आज पीएम मोदी ने बिहार की जनता को पत्र लिख कर की ये अपील।

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, “मैं बिहार के विकास को लेकर बहुत आश्वस्त हूं बिहार के विकास में कोई कमी न आए,विकास की योजनाएं अटकें नहीं, भटकें नहीं इसलिए मुझे बिहार में नीतीश जी की सरकार की जरूरत है।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button