वीडियो : चोट का निशान दिखाते हुए बोले रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी, मुझे पुलिस ने घेरा, की मारपीट

साल 2018 के एक मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा आज तड़के गिरफ्तार किए गए रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आज शाम को जारी हुए वीडियो में रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने चोट के निशान दिखाते हुए कहा, ”पुलिसकर्मियों ने मुझे चारों ओर से घेरा, मुझे धक्का दिया। मैं यहां बिना जूते के हूं। मेरे साथ मारपीट की गई है।” बता दे इस दौरान, उनके आसपास मुंबई पुलिसकर्मी मौजूद थे, जो उन्हें थाने लेकर जा रहे थे।
https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1323897019476312065
अर्नब के वकील का बयान।
इस वीडियो के पहले, अर्नब गोस्वामी के वकील ने भी बताया था कि उनकी गिरफ्तारी की जानकारी उनकी पत्नी को नहीं थी। उनके साथ दो पुलिस अधिकारियों ने मारपीट की। उनके परिवार के सदस्यों को धक्का दिया गया और घर को 3 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। उनके बाएं हाथ पर खरोंच है और उनके हाथ पर मौजूदा चोट के चलते लगी पट्टी को हटाने की कोशिश भी की गई।
https://twitter.com/NewsMobileIndia/status/1323887753688358913
ये भी पढ़े : वीडियो : DRDO ने चांदीपुर में किया एडवांस पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण
इधर अर्णब गोस्वामी के खिलाफ महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट का आरोप, केस दर्ज।
बता दे आज सुबह गिरफ़्तारी के बाद अब अर्णब गोस्वामी पर महिला पुलिस अधिकारी से मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1323980034890059777
क्या है मामला?
अर्णब की गिरफ्तारी से जुड़ा मामला साल 2018 का है। पुलिस के मुताबिक, रिपब्लिक टीवी का स्टूडियो तैयार करने वाली कंपनी कॉन्कॉर्ड डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अन्वय नाइक और उनकी मां ने 2018 में आत्महत्या कर ली थी। अन्वय ने आत्महत्या से पहले एक पत्र लिखा। इस सुइसाइड नोट में उन्होंने कहा कि रिपब्लिक टीवी के 83 लाख रुपये समेत दो अन्य कंपनियों- आईकास्टएक्स/स्काइमीडिया और स्मार्टवर्क्स के पास कुल 5.40 लाख करोड़ रुपया बकाया होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और अब उनके पास आत्महत्या के सिवा कोई चारा नहीं बचा है।
https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1323897019476312065
उनकी आत्महत्या के बाद अन्वय नाइक की पत्नी अक्षत ने अपनी शिकायत में अर्णब के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था और कथित तौर पर उसी शिकायत के मद्देनज़र आज ये गिरफ्तारी की गयी है।





