ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू, 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर है 1066 प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पहले चरण के लिए मतदान आज यानी 28 अक्टूबर को किया जा रहा है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। सारी तैयारियों के बीच सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। बता दे पहले चरण में इसमें 2.14 करोड़ से ज्याेदा मतदाता 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

उम्मीदवारों में आठ मंत्री सहित 952 पुरुष व 114 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पहले चरण में जिन आठ मंत्रियों के भाग्य का फैसला होना है, इनमें कृषि मंत्री प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री जयकुमार सिंह, भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम नारायण मंडल, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला शामिल हैं।

बता दे पहले चरण के चुनाव को लेकर राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

कई जगह से आने लगी EVM ख़राब होने की ख़बरें।

एक तरफ कड़ी सुरक्षा और पूरे इंतज़ामात के बीच मतदान किये जा रहे है तो वही दूसरी और कुछ जगहों से EVM ख़राब होने की ख़बरें भी आनी शुरू हो गयी है।

इन जगह की वोटिंग मशीन हुई ख़राब।

  • लखीसराय में मतदान केंद्र संख्या 168 पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खराब।
  • उधर जमुई चकाई के बटिया स्थित डाक बंगला में 147 नंबर बूथ संख्या पर ईवीएम खराब।
  • भभुआ विस के बूथ संंख्‍या 142 पर ईवीएम खराब।
  • अरवल के मतदान केंद्र संख्‍या 212 पर ईवीएम खराब।
  • शेखपुरा के बूथ संख्‍या 64और बरबीघा के बूथ संख्‍या 72 पर ईवीएम खराब।

8 बजे तक कुल 2,4 फीसदी मतदान।

बिहार के 16 जिलों में 8 बजे तक कुल 2,4 फीसदी मतदान हुआ है. बांका में 2, मुंगरे में 2.5, जमुई में 2.3, भोजपुर में 3, बक्सर में 2.3, शेखपुरा में 1.8, कैमूर में 2.2, रोहतास में 2.8, अरवल में 2.6, गया में 2.9, लखीसराय में 3, पटना में 4, भागलपुर में 3, नवादा में 2.6, औरंगाबाद में 2.4, जहानाबाद में 2.7 फीसदी मतदान हुआ है।

गौरतलब है कि इसके बाद दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा और अंतिम फेज यानी 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोट डलेंगे. मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button