ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी शक के घेरे में

अमेठी में शनिवार रात हुई स्मृति ईरानी के करीबी सहयोगी सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद अब 3 दिन के अंदर ही दूसरे भाजपा कार्यकर्ता, चंदन शॉ की हत्या से खलबली मच गयी है.

पश्चिम बंगाल के उत्तरी चौबीस परगना के काकीनारा में 25 वर्षीय बीजपी कार्यकर्ता की रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

भाजपा ने हत्या का आरोप ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए 24 परगना में प्रदर्शन किया. हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है.

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद इलाके में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गयी है.

ALSO READ: राहुल गांधी, सुरजेवाला की आज आपराधिक मानहानि मामले में अहमदाबाद अदालत में पेशी

भाजपा बंगाल की 42 सीटों में से 18 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही. 23 मई को चुनावों के नतीजे आने के साथ ही बंगाल में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आयी थी.

38 दिनों तक चली चुनाव प्रक्रिया में शुरआत से ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा सुर्ख़ियों में रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button