ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार चुनाव 2020 : चुनाव अभियान के बीच JDU प्रत्याशी ने बच्ची को दिया जन्म, सीएम नीतीश ने दी बधाई

जैसे – जैसे चुनाव की तारीख पास आ रही है वैसे – वैसे चुनावी उठा – पठक तेज़ होती जा रही है। अब इसी चुनावी गहमागहमी के बीच जगदीशपुर विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड की उम्मीदवार सुषुमलता कुशवाहा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उनकी प्रशंसा की। दरअसल नीतीश जो बीते दिन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ जगदीशपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि शनिवार रात सुषुमलता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने मां और नवजात बच्ची को आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश के रीवा में वर्दी ने किया मानवता को शर्मसार, थाने के भीतर पुलिस वालों पर 10 दिन तक गैंगरेप का लगा गंभीर आरोप

कौन है सुषुमलता कुशवाहा ?

बात दे पंचायत नेता सुषुमलता कुशवाहा जगदीशपुर विधानसभा सीट से एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं जो आरजेडी विधायक रामबिशुन सिंह लोहिया और लोजपा के भगवान सिंह कुशवाहा सहित 15 अन्य लोगों के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

गौरतलब है कि सुषुमलता अब भी पटना के एक अस्पताल में हैं और वे सीएम नितीश की जनसभा में शामिल नहीं हो सकीं। सुषुमलता की 2012 में शादी हुई थी। फिलहाल उनकी सात साल की एक और बेटी है। सुषुमलता अपने गांव में पंचायत की मुखिया रही हैं। उन्हें जगदीशपुर विधानसभा सीट से नीतीश की अगुवाई वाली पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, जो 1857 के विद्रोह में शामिल रहे बाबू कुंवर सिंह की जन्मभूमि है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button