ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

बिहार चुनाव 2020: महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, ली इन वादों से ली बिहार के बदलाव की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। नेताओं की रैली के साथ एक तरफ प्रचार -प्रसार का सिलसिला शुरू हो गया है तो एक तरफ बिहार को बदलने के संकल्प के साथ महागठबंधन में शामिल दलों ने आज संयुक्त घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसको लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष और RJD (राष्ट्रीय जनता दल) नेता तेजस्वी यादव ने ‘प्रण हमारा संकल्प बदलाव का’ टैग लाइन के साथ घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणा पत्र में मुख्य रूप से युवाओं पर केंद्रित किया गया है और उन्हें रोजगार देने का वादा किया गया है।

संयुक्त घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और शक्ति सिंह गोहिल के साथ महागठबंधन केे अन्‍य प्रमुख नेताओं के साथ एक प्रेस कांफेन्‍स को सम्‍बोधित करते हुए सरकार बनने पर किए जाने वाले कामों के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। इन सभी ने इस घोषणा पत्र के एलान के दौरान सीएम नीतीश सरकार पर जनहित के कामों की अनदेखी का आरोप भी लगाया।

दस लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा।

बता दे तेजस्‍वी यादव ने एक बार फिर दोहराया कि महागठबंधन की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट बैठक में दस लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का फैसला किया जाएगा।

नितीश कुमार नहीं दिला पाए बिहार को विशेष राज्य का दर्जा – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में डबल इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से राज्य में शासन कर रहे हैं लेकिन इसे विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप तो अमेरिका से आकर बिहार को तो विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे देंगे।

सरकार बनते ही हटाएंगे किसान बिल – रणदीप सिंह सुरजेवाला

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,यदि हम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाते हैं, तो हम तीन कृषि विरोधी कानूनों को समाप्त करने के लिए पहले विधानसभा सत्र में एक विधेयक पारित करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि -‘ये चुनाव नई दशा बनाम दुर्दशा का चुनाव है, ये चुनाव नया रास्ता और नया आसमान बनाम हिंदू-मुसलमान का चुनाव है, ये चुनाव नए तेज बनाम फेल तजुर्बे की दुहाई का चुनाव है, ये चुनाव खुद्दारी और तरक्की बनाम बंटवारा और नफरत का चुनाव है।

ये भी पढ़े : 23 से PM मोदी संभालेंगे बिहार NDA की कमान, करेंगे 12 रैलियां, CM नीतीश भी देंगे साथ

महागठबंधन के घोषणा पत्र में इन वादों का है ज़िक्र।

  • नौकरी के लिए साक्षात्कार में जाने वाले अभ्यार्थियों के लिए देंगे किराया
  • कर्पूरी श्रम केंद्र खोला जाएगा
  • नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन का होगा प्रावधान
  • पुलि पुलिया को होंगे दुरुस्त
  • बिहटा में किया जायेगा हवाई अड्डे का निर्माण
  • बिजली उत्पादन पर हम देंगे जोर
  • किसानों की कर्ज माफी का भी हुआ एलान
  • जीविका दीदी की नियमित वेतन और राशि बढ़ाई जाने का वादा
  • बंद चीनी मिलों को फिर से खोला जाएगा और बढ़ाया जायेगा रोज़गार
  • बेरोजगारी दूर करना है हमारा संकल्प और इसी पर दिया जायेगा ज़ोर
  • 10 लाख युवाओं को रोजगार
  • बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए संघर्ष

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button