ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

‘लोगों ने देश की बेहतरी के लिए मतदान किया’, भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बोलीं प्रज्ञा ठाकुर

भोपाल की नवनिर्वाचित सांसद और भाजपा नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय मतदाताओं ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को उसके द्वारा उठाये गए विकास के मुद्दों के लिए वोट दिया.

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा, “भारत के लोगों ने देश की भलाई के लिए लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में मतदान किया। बीजेपी की विचारधारा को राज्यों के लोगों का समर्थन मिला है और नतीजा यह है कि बीजेपी को आज लोकसभा में अपने दम पर एक साधारण बहुमत से अधिक सीटें मिली हैं.”

उन्होंने भोपाल के लोगों को भाजपा पर उनके विश्वास को दोहराने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें आने वाले दिनों में पूरी लगन से काम करने का आश्वासन दिया.

“मेरे लिए भोपाल के लोगों द्वारा दिखाया गया प्यार और विश्वास गदगद करने वाला है. मैं लोगों को विश्वास दिलाती हूं कि मैं उनके साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगी और उन्हें अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण दूँगी.”

ALSO READ: ईवीएम को दोष नहीं दे सकते, ध्रुवीकरण भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हुआ: आप

ठाकुर ने भोपाल सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 3 लाख से अधिक मतों से हराया. बीजेपी ने राज्य में 28 सीटें हासिल करने में कामयाबी हासिल की और कांग्रेस महज एक सीट अपने नाम कर पाई.

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 302 सीटें जीती हैं और एक सीट पर आगे चल रही है. दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस, 52 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही, 2014 से आठ सीटें ज़्यादा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button