आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरें

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स को मिली बड़ी खुशखबरी, टीम के साथ जुड़ने के लिए तैयार बेन स्टोक्स

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती हफ्ते मिस करने के बाद बेन स्टोक्स अब राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं. गौरतलब है कि बेन स्टोक्स अपने पिता के ब्रेन कैंसर की वजह से क्राइस्टचर्च में अपने परिवार के साथ थे, लेकिन अब वह अपनी आईपीएल टीम के साथ जुड़ने के लिए यूएई आ रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल टि्वटर पेज से बेन स्टोक्स की प्लेन में बैठे हुए एक तस्वीर शेयर की इस बात की जानकारी दी है.

इससे पहले ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्टोक्स ने कैप्शन दिया था- गुडबाय कभी भी आसान नहीं होते. इसके ठीक बाद राजस्थान रॉयल्स ने स्टोक्स की तस्वीर शेयर की और उनके यूएई आने की सूचना दी.

 

View this post on Instagram

 

Goodbye’s never get easier ❤️❤️

A post shared by Ben Stokes (@stokesy) on

छह दिन के लिए रहेंगे क्वांरटीन।

आईपीएल के कोविड-19 प्रोटोकॉल के मुताबिक, स्टोक्स को यूएई पहुंचने के बाद छह दिन के क्वांरटीन पीरियड से गुजरना होगा. अब ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि स्टोक्स 14 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. कयास ये भी है कि इससे पहले वह 11 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी मैदान में उतर सकते हैं।

अब दूर हो जाएगी मध्यक्रम की कमजोर कड़ी।

गौरतलब है कि स्टोक्स के आने से राजस्थान रॉयल्स की टीम को बहुत फायदा होगा। वह गेंद और बल्ले दोनों से उपयोगी भूमिका निभा सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स को मिडल ऑर्डर में स्टोक्स की कमी खली है। उनके आने से अब टीम पहले से ज्यादा संतुलित हो जाएगी। बता दे इधर रॉबिन उथप्पा और रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। सबका मानना भी है कि वे दोनों स्टोक्स की कमी को पूरा नहीं कर सके हैं।

आपको बता दे स्टोक्स ने पिछले तीन सीजन में राजस्थान के लिए 34 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 635 रन बनाने के अलावा 26 विकेट भी लिए हैं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button