ताज़ा खबरेंभारत

महाराष्ट्रः भिवंडी में ढही इमारत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका

महाराष्ट्र के भिवंडी में सोमवार तड़के सुबह आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढहने से दस लोगों की मौत हो गई और मलबे में कइयों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत और बचाव का काम जारी है.

भिवंडी में कहाँ हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक यह मामला मुम्बई से सटे भिवंडी के धामनकर नाका के पास पटेल कंपाउंड की इमारत का है। हादसा सुबह 3 बजकर 40 पर हुआ जहां पूरी की पूरी 3 मंजिला इमारत ज़मीन में समा गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद को आये जिसके बाद कई लोगों को रेसक्यू किया गया।

https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1307907586109317120

20 व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने की आशंका

वहां मौजूद पुलिस के मुताबिक इमारत में रहने वाले करीब 20 व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य कर रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लिया घटना का संज्ञान।

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर तैनात किया। हादसे की सूचना के बाद ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों सेवा बल राहत बचाव कार्य में जुटे।

पीएम मोदी, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने घटना पर जताया शोक।

इस हादसे के में घायल और मृत लोगों के लिए देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने शोक ज़ाहिर किया है।

 

घटने से उमड़ी शोक की लहर

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button