ताज़ा खबरेंभारत

राजधानी दिल्ली में भी शुरू हुई मेट्रो सेवा, देखें मेट्रो सफर के बदले अंदाज़ की ग्राउंड रिपोर्ट राजीव चौक और हुडा स्टेशन से

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया था। 4 महीने से ज़्यादा के लॉक डाउन के बीच ठप पड़ी मेट्रो सेवा आज से बहाल हो गयी है। आज से दिल्ली, लखनऊ, कोच्चि, चेन्नई और बेंगलुरु में एक बार फिर से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है.

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पूरे एहतियात के साथ संक्रमण से बचने के लिए कदम उठाये जा रहे है। आज सुबह सात बजे से देश के कई शहरों में मेट्रो की सेवा शुरू हो गई है.

इधर दिल्ली में भी 37 स्टेशनों के साथ 49 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यलो लाइन ही चालू है। इसके लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे और शाम 4 बजे से शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक का समय तय किया गया है। दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। डीएमआरसी ने कहा कि स्टेशनों पर कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने के लिए लगभग 1,000 अधिकारियों और कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

ये भी पढ़े : देश के कई शहरों में शुरू हुई मेट्रो की सेवा, दिखा मेट्रो सफर का बदला हुआ अंदाज़

देखें किस तरह से DMRC मेट्रो सेवा शुरू करने के पहले तैयार है और क्या है मेट्रो स्टेशन की तैयारियों और सावधानियों की ज़मीनी हकीकत।

हुडा स्टेशन से ग्राउंड रिपोर्ट –

राजीव चौक से ग्राउंड रिपोर्ट –

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button