ताज़ा खबरेंभारत

लुधियाना : 6 साल के बच्चे ने आंख में पट्टी बांधकर की 16 Km. स्केटिंग, विश्व रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ाए कदम

जिस उम्र में बच्चे देश दुनिया को समझने कि कोशिश करते है, पढ़ना लिखना और ढंग से चलना सीखते है उस समय पंजाब के लुधियाना में एक 6 साल का बच्चा विश्व रिकॉर्ड बनाने की तरफ अपने कदम बढ़ा रहा है। दरअसल लुधियाना का रहने वाले 6 साल के प्रणब ने आंखों पर पट्टी बांधकर 1 घंटे 16 मिनट में 16 किलोमीटर की लिंबो स्केटिंग की। दरअसल प्रणब की कोशिश गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने की है.

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हिस्सा लेने किया है आवेदन।

बता दे गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हिस्सा लेने के लिए प्रणब ने नवंबर के लिए आवेदन किया है. इससे पहले भी प्रणव ने लिंबो स्केटिंग में बिना रुके 29 मिनट 42 सेकेंड में 61 राउंड लगा इंटरनेशनल बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था.

लिंबो स्केटिंग कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड है 14 किलोमीटर का।

प्रणब के पिता सुरेंद्र सिंह का कहना कि इस समय लिंबो स्केटिंग कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड 14 किलोमीटर का है, हम इस रिकॉर्ड में शामिल होने के लिए आवेदन भेज चुके हैं.

ये भी पढ़े : बेल बॉटम में अक्षय कुमार का लुक रहेगा कुछ ऐसा, फिल्म के सेट से तस्वीरें आईं सामने

प्रणब के नाम है ये रिकॉर्ड।

प्रणब के नाम अब तक दर्ज रिकॉर्ड की बात करें तो उसने फर्स्ट मोरंग इंडो-नेपाल ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड, स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में 200 मीटर-400 मीटर में 2 गोल्ड जीता है. इसके साथ ही उसने किडो किट स्पोर्ट्स एकेडमी की स्पीड स्केटिंग में 200 मीटर में गोल्ड और 400 मीटर में सिल्वर, जिला स्केटिंग चैंपियनशिप में 200 मीटर में सिल्वर, ऑल इंडिया रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 300 मी., 500 मीटर में गोल्ड जीता चुका है. इस प्रतियोगिता में प्रणब ने रिले रेस में बाकी खिलाड़ियों के साथ अंडर-6 में लॉन्गेस्ट रिले रेस का इंटरनेशनल बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

क्या कहना है प्रणब के पिता का।

प्रणब के पिता ने कहा, “में कुछ कर दिखाने का जज्बा लेकर खेलों में आया था, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया. अब अपने बच्चों को खिलाड़ी बनाकर अपने सपने को आकार देना चाहता हूं. मेरा 6 साल का बेटा प्रणब स्केटिंग में कई रिकॉर्ड बना चुका है.”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button