आईपीएल 2020खेलताज़ा खबरेंभारत

IPL 2020: निजी कारणों से सुरेश रैना वापस लौटे भारत, नहीं खेलेंगे आईपीएल 

चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल 2020 में अब अपना जादू बिखेरते नहीं दिखेंगे।  उनके फैंस को निराश करने वाली ये खबर कि जानकारी चेन्नई सुपरकिंग्स ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।

सीएसके ने एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा गया है कि रैना निजी कारणों की वजह से आईपीएल 2020 का हिस्सा नहीं रहेंगे. सीएसके की पूरी टीम इस मुश्किल समय में उनके और उनके परिवार के साथ है. सोशल मीडिया पर जैसे ही रैना के बारे में ये खबर आई तबसे उनके फैंस न केवल हैरान है बल्कि दुखी भी है।

बता दे सुरेश रैना के टूर्नामेंट से बाहर होने का खुलासा और आधिकारिक एलान अभी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े : राष्ट्रीय खेल दिवस: हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की 115 वीं जयंती आज, देशवासियों ने दी श्रद्धांजलि

सुरेश रैना 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कह चुके हैं अलविदा 

सुरेश रैना ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 33 साल के सुरेश रैना ने 15 अगस्त को इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहा था. इसके बाद वह आईपीएल के संक्षिप्त अभ्यास शिविर में भी शामिल हुए थे. वह टीम के साथ दुबई रवाना हुए थे, जहां सीएसके टीम ‘ताज’ में ठहरी है.

बता दे आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है, वही टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

  1. Excellent breakdown of the topic. Stay with live ptv — expert analysis and updates. quick start and smooth playback. interviews, results, program guide. mobile and desktop friendly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button