ताज़ा खबरेंभारत

एक परिवार के 14 लोगों को हुआ था कोरोना, रिकवर होने के बाद हॉस्पिटल में जमकर किया डांस

एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना वायरस से ग्रस्त है तो वही इस बिमारी ने कई लोगों को मानसिक तनाव भी दिया है। मगर इन सब के बीच मध्य प्रदेश के कटनी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख के लोगों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। दरअसल ये पूरा किस्सा है मध्य प्रदेश के कटनी का। यहां COVID-19 संक्रमित एक ही परिवार के कई सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन सब ने अस्पताल में ऐसा डांस किया कि इनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

 

दरअसल यहाँ एक ही परिवार के 14 सदस्यों को एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इनका इलाज हुआ. जब इस परिवार के लोग रिकवर हो गए और इन सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई तो पूरे परिवार ने अपनी ख़ुशी एक साथ जमकर डांस कर के ज़ाहिर की।

ये भी पढ़े : दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों हुए जलमग्न, ऑरेंज अलर्ट जारी

https://twitter.com/Anurag_Dwary/status/1295622996694986752

बता दे कोरोना से रिकवर मरीज़ों ने सुशांत की फिल्म छिछोरे के गाने – “चिंता करके क्या पाएगा, मरने से पहले मर जाएगा, सुन ये गाना काम आएगा” पर डांस किया था।

जहाँ इस वीडियो को देख के लोगों का दिल खुश हो गया वही इस परिवार की यह ज़िंदादिली कही न कही समाज को ये सन्देश भी दे रही है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। अगर इस बीमारी का हम डटकर सामना करें तो इसे आसानी से मात दी जा सकती है.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button