ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

कोरोना राहत फंड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कहा- पीएम केयर्स फंड का पैसा एनडीआरएफ में नहीं किया जा सकता ट्रांसफर

पीएम केयर्स फंड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज (18 अगस्त) को फैसला सुना दिया है। जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने फैसले में कहा कि , ‘पीएम केयर्स फंड का पैसा नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड (एनडीआरएफ) में ट्रांसफर करने का आदेश नहीं दे सकते। ये दोनों अलग-अलग फंड हैं। कोई व्यक्ति एनडीआरएफ में कंट्रीब्यूशन देना चाहे तो उस पर पाबंदी नहीं है। नई आपदा राहत योजना की भी जरूरत नहीं है।’

क्या है पीएम केयर्स फंड मामला ?

दरअसल सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) एनजीओ ने इस मामले में पिटीशन लगाई थी। सीपीआईएल का कहना था, ‘पीएम केयर्स फंड बनाकर सरकार ने आपदा प्रबंधन कानून की अनदेखी की है। आपदा प्रबंधन के लिए किसी भी व्यक्ति या संस्था से दान में मिलने वाली रकम नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फंड (एनडीआरएफ) के खाते में ही जानी चाहिए। पीएम केयर्स फंड में जो भी रकम मिली है, उसे एनडीआरएफ में ही ट्रांसफर किया जाए। कोरोना से निपटने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत नई योजना बनाकर नोटिफाई की जाए।’

PM Care Fund

बीजेपी ने किया कांग्रेस पर वार

सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्णय देने के बाद कि पीएम-केयर्स फंड से मिलने वाले पैसे को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बता दें कि राहुल गाँधी ने भी पीएम-केयर्स फंड पर सवाल उठाए थे।

नड्डा ने ट्वीट किया, “पीएम-केयर्स पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले ने राहुल गांधी और उनके भाड़े के आदमियों (रेंट-ए-कॉज बैंड) के कुटिल मंसूबों पर पानी फेर दिया है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों के गलत इरादे और दुर्भावनापूर्ण प्रयासों के बावजूद सच्चाई सामने आती है।”

आईटी मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद ने भी साधा विपक्ष पर निशाना

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गाँधी पर निशाना साधा है।

राजीव गांधी फाउंडेशन को मिले थे चीन की पार्टी से पैसे – रवि शंकर प्रसाद

रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘मनमोहन सरकार में राजीव गांधी फाउंडेशन को एनडीआरएफ से पैसा दिया गया था. यही नही चीन की पार्टी से भी राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे मिले थे, यह भी बीजेपी को बताया गया है. पीएम केयर्स फंड रजिस्टर्ड पब्लिक फंड है, जिसके पीएम अध्यक्ष हैं. ये कोविड जैसी इमरजेंसी के लिए बनाया गया है.’

क्या है पीएम केयर्स फंड ?

दरअसल सरकार ने 28 मार्च को पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के तौर पर यह फंड बनाया था। इसका मकसद कोरोना जैसी इमरजेंसी से निपटने के इंतजाम करना था। कोरोना काल में कॉरपोरेट से लेकर इंडिविजुअल तक ने इस फंड में डोनेशन दी थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button