ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

अभिषेक का कोविड-19 टेस्ट आया नेगेटिव, इस तरह किया अपनी ख़ुशी का इज़हार

बच्चन परिवार के बेटे अभिषेक ने 27 दिन बाद कोरोना को मात दे दी है। उन्होंने आज ये खुशखबरी खुद ट्वीट कर के अपने चाहने वालों से साझा की है। अभिषेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, “वादा तो वादा होता है। आज दोपहर मेरा कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। मैंने आपसे कहा था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे और मेरी फैमिली के लिए आप सभी ने जो दुआएं कीं, उसके लिए धन्यवाद। नानावटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ का बहुत-बहुत आभार।

एक्टर अभिषेक बच्चन का इलाज बड़े ही लम्बे समय से मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था। इलाज के सिलसिले में वो लंबे समय से भर्ती थे लेकिन अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है ।

ये भी पढ़े : Kozhikode Plane Crash : सेफ्टी एडवाइजरी कमेटी के सदस्य ने 9 साल पहले रनवे को लेकर दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के ठीक होने की जानकारी भी अभिषेक ने ही सबसे पहले ट्विटर पर दी थी। अभिषेक ने लिखा था, ‘मेरे पिता का आखिरी कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं। अब वे घर में रहेंगे और आराम करेंगे। सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button