ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

बाल गंगाधर की 100वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

भारत के स्वंतंत्र सेनानियों की कुर्बानी और उनके बलिदान की गाथाएं हमारे देश के हर वासी के दिल में अजर और अमर है। आज उन्हीं सैनानियों में से एक महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक वो महान शख्सियत थे, जिनके योगदान से भारत स्वतंत्रता की शिखर तक पंहुचा।

बाल गंगाधर तिलक ने ‘स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा’ का नारा दिया था। अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई में इस नारे के महत्वा का कोई तोड़ नहीं है।

बता दे एक अगस्त 1920 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का मुंबई में देहांत हो गया था। आज प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी पुण्यतिथि पर बाल गंगाधर तिलक को याद किया है और लगभग साढ़े तीन मिनट की एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि आज के दिन सभी लोकमान्य तिलक को नमन करते हैं और उनके साहस, वीरता और स्वराज के सपने को याद करते हैं।

ये भी पढ़े : देश में इस तरीके से बनी बकरीद, लोगों ने लिया इन पकवानों का मज़ा

 

सादगी देखनी है तो बाल गंगाधर में देखिए – अमित शाह

वही आज इस मौके पर इंडियन काउंसिल फॉर कल्‍चरल रिलेशंस (ICCR) ने एक वेबिनार का आयोजन किया। ‘लोकमान्‍य तिलक : स्‍वराज से आत्‍मनिर्भर भारत’ विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि “लोकमान्य तिलक जी के पूरे जीवन का लेखा-जोखा देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को भारतीय बनाने का अगर किसी ने काम किया तो वो लोकमान्य तिलक जी ने किया।” शाह ने कहा, “सादगी को कैसे अपने जीवन का अंग बना सकता है, अगर वो देखना है है तो तिलक महाराज के जीवन से ही देख सकते हैं।”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button