पूरे देश में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार मनाया जा रहा है । इस दौरान भारत में लॉक डाउन के बीच जहाँ कई मस्जिदों में नमाज के लिए काफी कम लोग दिखे तो वही कई प्रदेशों में लॉक डाउन की वजह से मज़्जिदों में सुनसान सा माहौल दिखा। कई लोगों ने तो अपने घर से ही नज़ाम अदा की और बकरीद की तैयारी अपने – अपने घरों में ही।
क्या है बकरीद की कहानी ?
बकरीद को कुरबानी का दिन माना जाता है. मुस्लिम धर्मग्रंथ कुरान के अनुसार जब अल्लाह ने हज़रत इब्राहिम से उनकी सबसे प्रीय चीज की कुर्बानी मांगी, तो हज़रत इब्राहिम ने बिना सोचे अपने सबसे अजीज बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने की ठान ली. कुर्बानी देने के समय हज़रत इब्राहिम ने अपने बेटे की गर्दन पर वार कर किया. लेकिन अल्लाह जो उनकी परीक्षा ले रहे थे ने उनके बेटे को बचा लिया और एक दूसरे जीव कुर्बानी ले ली. बस तभी से ईद-उल-ज़ुहा मनाया जाने लगा.
बकरीद के दिन जहाँ बकरों की कुर्बानी दी जाती है वही कई स्वादिष्ट पकवान भी बनाये जाते है। आइये आपको बताते है की आज बकरीद के मौके पर क्या -क्या स्वादिष्ट पकवान बने।
रोगन जोश
रोगन जोश कश्मीर की खास डिश है। जिसमें मीट को मसालों और हर्बस के साथ पकाया जाता है।
मटन भुना गोश्त
ये मटन की बहुत ही लोकप्रिय रेसिपियों में से एक है।
मटन कटलेट्स
वेज कटलेट्स तो आमतौर पर लोग खाते है लेकिन इस दिन नॉनवेज खाने के शौकीन इसे ज़रूर बना रहे है।
मटन बिरयानी और चिकेन बिरयानी
मेहमानों को खुश करने बकरीद के मौके पर ये खाने के मेनू में अपनी जगह बना ही लेती है।
शीर खुरमा
शीर खुरमा परंपरागत मुस्लिम नाश्ते के तौर पर प्रसिद्ध है.
वही भारत में कई जहाँ पर इस तरीके से नमाज़ अदा कर मनाई गयी ईद !
जम्मू-कश्मीर: कोरोना महामारी के चलते श्रीनगर में ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के दिन मस्जिदें बंद रहीं, लोगों ने अपने घरों में नमाज़ अदा की। #EidAladha2020 #JammuKashmir pic.twitter.com/Vy3HvRLtxf
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 1, 2020
#राजस्थान: #जैसलमेर के सूर्यागढ़ होटल में ठहरे कांग्रेस विधायकों ने ईद-उल-अज़हा(बकरीद) पर नमाज़ अदा की।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायकों को कल जयपुर से जैसलमेर लाया गया था। #EidAlAdha pic.twitter.com/Via3EF9ACX
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 1, 2020
#कोरोना वायरस की वजह से राजधानी की तमाम मस्जिदों में एहतियात बरती जा रही हैं। लोग इसका पूरा ख्याल रख रहे हैं। लोग डिस्टेंस के साथ #नमाज अदा कर रहे हैं: मोहिबुल्लाह इमाम #दिल्ली संसद मार्ग स्थित जामा मस्जिद#EidAladha2020 #EidAdhaMubarak pic.twitter.com/e5GzC8etR3
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 1, 2020
जिस तरह लोगों ने नियमों का पालन करते हुए ईद के त्योहार को घर पर ही नमाज अदा कर मनाया है वो भोपाली तहज़ीब का अच्छा परिचय है। इसके लिए भोपाल वासियों को धन्यवाद। लॉकडाउन के पालन के लिए सभी जगह व्यवस्थाएं की गई हैं पुलिस बल तैनात है: अविनाश लवानिया कलेक्टर भोपाल, #EidAladha2020 pic.twitter.com/OT9yt6ZqWn
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 1, 2020
वही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उर्दू भाषा में ईद की बधाइयां भारतवासियों को दी और प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस त्यौहार पर ट्वीट कर के लोगो को ईद की शुभकामनाएं दी।
عید مبارک۔ عیدالاضحی کا تیوہار آپسی بھائی چارے اور ایثار کی علامت ہے اور لوگوں میں خیرخواہی کے جذبے کو فروغ دیتا ہے۔ آئیے اس مبارک موقعے پر ہم اپنی خوشیوں میں ضرورتمندوں کو شریک کریں اور کووڈ-19 کی روک تھام کے لئے تمام ہدایات کی پابندی کریں۔
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 1, 2020
Eid Mubarak!
Greetings on Eid al-Adha. May this day inspire us to create a just, harmonious and inclusive society. May the spirit of brotherhood and compassion be furthered.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2020