ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल लोगों के लिए खुले, ये रहेंगे पर्यटकों के लिए नियम

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को केंद्र प्रशासित जम्मू-कश्मीर में पर्यटन स्थल खुल गए। इससे पर्यटन जगत से जुड़े लोगों ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था काे भी सहारा मिलेगा। पर्यटकों के स्वागत के लिए होटल, रेस्तरां और हाउसबोट सजने लगे हैं। टैक्सी चालक ही नहीं स्थानीय दुकानदार और दस्तकार भी इससे उत्साहित हैं।

ये रहेंगे पर्यटकों के लिए नियम –

  • केंद्र शासित जम्मू कश्मीर प्रदेश प्रशासन ने सिर्फ हवाई जहाज के जरिए आने वाले पर्यटकों को अनुमति दी है।
  • इन पर्यटकों को पहले ही अपना कोविड-19 टेस्ट कराना होगा।
  • स्वस्थ होने पर ही इन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से आगे जाने दिया जाएगा।
  • इनको अग्रिम तौर पर ही ऑनलाइन हाेटल व टैक्सी की बुकिंग करानी होगी।
  • इनकी यात्रा का एक निर्धारित कार्यक्रम होना चाहिए।इनकी वापसी की टिकट भी अग्रिम तौर पर ही बुक होनी चाहिए।
  • कश्मीर में दाखिल होने वाले पर्यटकों की रैपिड टेस्टिंग भी होगी।
  • इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही वह होटल से बाहर घूमने जा सकेंगे।
  • इसके अलावा 65 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों के जम्मू-कश्मीर में आने पर रोक रहेगी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button