शेख हसीना के बांग्लादेश लौटते ही होगी गिरफ्तारी, कानून मंत्री का कड़ा बयान; भारत में हैं निर्वासित
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर तक देश लौटने की इच्छा जताई है, लेकिन वहां की सरकार ने साफ कर दिया है कि पैर रखते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। देश के कानून मंत्री एम असदुज्जमान ने स्पष्ट कर दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना यदि भारत से वापस लौटती हैं, तो उन्हें देश की सीमा में कदम रखते ही तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोर्ट में सरेंडर करने का भी मौका नहीं मिलेगा
कानून मंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि नवंबर 2025 में कोर्ट द्वारा मौत की सजा पाए जाने के बाद, हसीना को शायद अदालत में सीधे जाकर आत्मसमर्पण करने का मौका भी नहीं मिलेगा। सरकार कानून के दायरे में रहकर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करेगी।
“मुझे मारा जा सकता है, लेकिन मैं लौटूंगी”
इससे पहले शेख हसीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है या मौत की सजा दी जा सकती है। इसके बावजूद उन्होंने कहा था कि वे दिसंबर तक अपने देश वापस लौटना चाहती हैं क्योंकि उनके देश के लोग उन्हें बुला रहे हैं।
2024 से भारत में रह रही हैं निर्वासित
गौरतलब है कि साल 2024 में हुए हिंसक छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को सत्ता छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी थी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल ने उन्हें छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। मानवाधिकार संगठनों ने इस फैसले को लेकर सवाल भी उठाए हैं, लेकिन बांग्लादेश सरकार अपने रुख पर कायम है।






I have to thank you for the efforts you’ve put in penning this blog.
I am hoping to see the same high-grade blog posts from you later on as
well. In truth, your creative writing abilities has encouraged me to
get my very own blog now 😉
Post writing is also a excitement, if you be familiar with
after that you can write or else it is difficult to write.