ताज़ा खबरेंभारत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, CJP ने की ADCP संदीप लांबा को सस्पेंड करने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने वायरल वीडियो के बाद पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, साथ ही 'चलो संसद' मार्च से पहले राजनीति गरमा गई है।

नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान उस वक्त भारी विवाद खड़ा हो गया, जब एक वायरल वीडियो सामने आया। इस वीडियो में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) संदीप लांबा कथित तौर पर एक महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस अधिकारी को तुरंत निलंबित करने की मांग की है।

CJP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पहले इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपी अधिकारी को निलंबित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही एक युवा प्रदर्शनकारी पर कथित तौर पर अवैध रूप से बल प्रयोग करने के लिए मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

गीतांजलि वांगचुक के साथ बदसलूकी का आरोप

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान अधिकारी ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि वांगचुक के बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर कोई जवाबदेही नहीं दिख रही है।

‘चलो संसद’ मार्च से पहले सियासत तेज

एक अन्य घटनाक्रम में अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया है कि CJP के आंदोलन को कमजोर करने और उसकी छवि खराब करने के लिए बाहर से उपद्रवियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन को एक महीना हो चुका है और इस दौरान सब शांतिपूर्ण था, लेकिन अब जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली में होने वाले ‘चलो संसद’ मार्च से पहले जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

5 Comments

  1. Woah! I’m really enjoying the template/theme of this website.

    It’s simple, yet effective. A lot of times it’s challenging to get that “perfect balance”
    between superb usability and visual appeal. I must say you have done a great job with this.
    Additionally, the blog loads very quick for me on Internet explorer.
    Excellent Blog!

  2. Artikelnya sangat menarik! Sharing ini sangat relevan bagi mereka yang sedang
    mencari situs bookie terpercaya. Memang benar,
    memilih situs bookie resmi sangat penting agar transaksi tetap
    aman. **SBOMAXX – Situs Bookie Taruhan Daring Indonesia Terpercaya** menjadi pilihan tepat karena menyediakan pilihan permainan lengkap.
    Semoga bermanfaat untuk pembaca lain! Kunjungi SBOMAXX

  3. Hi there, You’ve done a fantastic job. I’ll definitely
    digg it and personally suggest to my friends.
    I am sure they’ll be benefited from this web site.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button