Sikkim Tunnel Collapse : NHPC टनल में विस्फोट के बाद 22 शव बरामद, 3 श्रमिकों की तलाश जारी
सिक्किम के नामची जिले में स्थित एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में मीथेन गैस के रिसाव के कारण हुए धमाके से बड़ा हादसा हो गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी युद्धस्तर पर जारी हैं।

सिक्किम के नामची जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग (Tunnel) में हुए जोरदार धमाके के बाद अब तक 22 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे के बाद सुरंग के भीतर चट्टानों में फंसी मीथेन गैस अचानक बाहर आ गई (ब्लास्ट)। इस विस्फोट के बाद सुरंग के अंदर जहरीली गैस और धुएं का गुबार फैल गया। हादसे के वक्त सुरंग के भीतर कुल 25 श्रमिक मौजूद थे।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रशासन और विशेष बचाव टीमें घटनास्थल पर लगातार काम कर रही हैं। सुरंग के अंदर फंसे बाकी बचे अन्य श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने या उनके शवों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
मुआवजे का ऐलान
इस भीषण दुर्घटना को देखते हुए सरकारों और प्राधिकरणों द्वारा मुआवजे की घोषणा की गई है:
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,50,000 रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।
-
सिक्किम सरकार: मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है।
-
एनएचपीसी (NHPC): एनएचपीसी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।





