मनोरंजन

तलाक के बीच आकांक्षा चमोला ने बताई अपनी फीलिंग्स, कहा- मैं एसेक्सुअल फेज में हूं

रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी पहचान और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। कुछ समय पहले खुद को बाइसेक्शुअल बताने के बाद अब उन्होंने कहा कि इस समय वह खुद को एसेक्सुअल मानती हैं।

आकांक्षा ने शो में कंटेस्टेंट वरुण यादव से बातचीत के दौरान कहा कि तलाक की प्रक्रिया के बीच वह अभी किसी नए रिश्ते में नहीं जाना चाहतीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें किसी के साथ रोमांटिक या शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा नहीं है और वह अपनी जिंदगी के एक अलग दौर से गुजर रही हैं।

महिलाओं के साथ रिश्तों पर की बात
शो में आकांक्षा ने बताया कि शादी से पहले वह बाइसेक्शुअल थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें महिलाएं पसंद हैं और महिलाओं के साथ उन्हें एक अलग तरह का कम्फर्ट महसूस होता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ उनके कुछ रिश्ते रहे हैं, हालांकि वे रिश्ते इंटिमेट नहीं थे।

आकांक्षा ने कहा कि महिलाओं के साथ उन्हें एक सुरक्षित माहौल और फेमिनिन एनर्जी महसूस होती है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में अक्सर महिलाओं को एक-दूसरे का मुकाबला करने वाला माना जाता है, लेकिन वह इस सोच से सहमत नहीं हैं।

गौरव खन्ना से अलगाव की खबरों पर चर्चा
बता दें कि आकांक्षा चमोला और टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने नवंबर 2016 में शादी की थी। दोनों के अलग होने की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। आकांक्षा ने ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर एपिसोड में बताया था कि दोनों पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं।

हालांकि, बाद में शो में आए गौरव खन्ना ने कहा था कि अभी तलाक की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से पूरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया था कि दोनों ने इस बारे में बातचीत जरूर की है, लेकिन कोई कानूनी दस्तावेज साइन नहीं किए गए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button