Fraud and Scamभारतराज्य

रिटायर्ड बुजुर्ग को ‘Phantom Family’ ने बनाया शिकार, 1.6 करोड़ रुपये की ठगी

नई दिल्ली: दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहाँ एक रिटायर्ड बुजुर्ग सरकारी अधिकारी को ‘फैंटम फैमिली’ यानी एक ऐसे गिरोह ने अपना निशाना बनाया जिसने न केवल उनसे 1.6 करोड़ रुपये ठगे, बल्कि उनकी मौत का नाटक कर उन्हें डराया-धमकाया भी।

कैसे शुरू हुआ ठगी का खेल?

पीड़ित, अनिल सिंघल (बदला हुआ नाम), को पिछले साल अगस्त में एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाली महिला ने खुद को ‘श्रेया शर्मा’ बताया, जो जालंधर में लेदर बैग का कारोबार करती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत गहरी हो गई और आरोपी महिला ने भावनाओं का इस्तेमाल कर बुजुर्ग का भरोसा जीत लिया।

आरोपी महिला ने क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का लालच दिया। शुरुआत में उसने विश्वास जीतने के लिए छोटे निवेश करवाए और फिर भारी मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग की जीवनभर की कमाई निवेश करवा दी।

मौत का नाटक और धमकी

जब बुजुर्ग ने अपना पैसा वापस निकालने की कोशिश की, तो उनका ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद ‘अंकल’ बनकर एक अन्य जालसाज ने कॉल किया और पैसे निकालने के नाम पर और भी बड़ी रकम ऐंठ ली।

हैरानी की बात तब हुई जब आरोपी महिला ने अपनी मौत का नाटक रचा और उसके बाद खुद को ‘मां’ बताने वाली एक अन्य महिला ने बुजुर्ग को धमकाना शुरू कर दिया। अंत में, जब पूरा पैसा डूब गया और आरोपी गायब हो गए, तब बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button