सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम ड्रामा में दिखेगी दमदार टक्कर

सनी देओल और अक्षय खन्ना की आगामी फिल्म ‘इक्का’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है। फिल्म में तिलोत्तमा शोम और दिया मिर्जा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
View this post on Instagram
ट्रेलर में सनी देओल अर्जुन मेहरा नाम के एक ईमानदार और सिद्धांतों पर चलने वाले वकील की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब वह हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में शौर्यमन गौर (अक्षय खन्ना) का बचाव करने का फैसला करते हैं। वहीं, तिलोत्तमा शोम इस केस में सरकारी वकील की भूमिका में हैं, जबकि दिया मिर्जा अर्जुन मेहरा की पत्नी अवंतिका का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म को लेकर सनी देओल ने कहा कि ‘इक्का’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि यह परिवार, रिश्तों और जिंदगी में आने वाले मुश्किल फैसलों की कहानी भी है। अर्जुन मेहरा ऐसा इंसान है, जो हमेशा सही रास्ते पर चलने में विश्वास रखता है, लेकिन हालात उसे हर बात पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं। यही किरदार उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया।
खास बात यह है कि ‘इक्का’ सनी देओल के करियर की पहली ऐसी फिल्म होगी, जो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।





