ताज़ा खबरेंभारत

बेटे को उल्टा लटकाने पर भड़की पत्नी, डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या, फिर खुद पहुंची थाने

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि पति नशे की हालत में ससुराल पहुंचा था और उसने अपने बेटे को उल्टा लटका दिया, जिससे महिला घबरा गई और गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।

मृतक की पहचान दीनदयाल कुशवाहा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी नीलम कुशवाहा पिछले चार वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, 1 जून को दीनदयाल नशे की हालत में पत्नी के मायके पहुंचा। नीलम का आरोप है कि उसने जबरन घर का दरवाजा खोला और उनके बेटे को उल्टा लटका दिया।

बेटे की सुरक्षा को लेकर डरी नीलम ने पास में रखा डंडा उठाया और दीनदयाल पर हमला कर दिया। पहले वार के बाद वह चारपाई पर गिर गया, लेकिन महिला लगातार डंडे से वार करती रही। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद नीलम करीब 8 घंटे तक शव के पास बैठी रही। बाद में वह एक मंदिर पहुंची, जहां कुछ देर पूजा-अर्चना कर माफी मांगी और फिर सीधे सिविल लाइन थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू विवाद, मारपीट और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button