NEET विवाद के बीच अमेरिका से भारत लौट रहे CJP के अभिजीत डिपके, 6 जून के प्रदर्शन से पहले बड़ा संदेश

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन से पहले Cockroach Janata Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत डिपके अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। भारत लौटने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी किस्मत संविधान के हाथों में छोड़ दी है।
अभिजीत डिपके ने पोस्ट में लिखा, “भारत के लिए रवाना हो रहा हूं… अपनी किस्मत संविधान के हाथों में छोड़ रहा हूं। #JaiBhim”
On my way to India…
Leaving my fate in the hands of the Constitution. #JaiBhim
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 5, 2026
6 जून को दिल्ली में प्रस्तावित है बड़ा प्रदर्शन
CJP ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। पार्टी की मांग है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
इससे पहले डिपके ने समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचने की अपील की थी, लेकिन बाद में पार्टी ने लोगों से एयरपोर्ट न आने का अनुरोध किया।
एयरपोर्ट पर भीड़ न लगाने की अपील
CJP ने कहा कि एयरपोर्ट पहुंचने को लेकर समर्थकों की प्रतिक्रिया उम्मीद से कहीं ज्यादा रही। ऐसे में पार्टी ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने की अपील की है।
डिपके ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से कानून का सम्मान करने और किसी भी उकसावे में न आने की भी अपील की।
पुलिस अनुमति को लेकर क्या है स्थिति?
दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए पुलिस अनुमति को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी की नई प्रवक्ता विजेता दहिया ने कहा कि अनुमति लेने की प्रक्रिया संगठन की रणनीति का हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि अभिजीत डिपके दिल्ली पहुंचने के बाद स्वयं पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रशासन आवश्यक मंजूरी देगा।
NEET विवाद पर लगातार बढ़ रहा दबाव
देशभर में NEET परीक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच यह प्रदर्शन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। CJP का दावा है कि छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है और इसी मुद्दे को लेकर 6 जून को जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं।






Lovely site! I am loving it!! Will be back later to read some more. I am taking your feeds also.
I have been surfing on-line greater than 3 hours as of late, but I never discovered any attention-grabbing article like yours. It is pretty value sufficient for me. In my opinion, if all webmasters and bloggers made just right content material as you probably did, the net can be much more useful than ever before.
Thanks for another informative web site. Where else could I get that kind of information written in such a perfect way? I’ve a project that I’m just now working on, and I’ve been on the look out for such info.
I like what you guys are up also. Such smart work and reporting! Keep up the superb works guys I’ve incorporated you guys to my blogroll. I think it’ll improve the value of my web site 🙂