ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

DK शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, सत्ता परिवर्तन का बड़ा राजनीतिक अध्याय पूरा

कर्नाटक की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला जब कांग्रेस नेता DK शिवकुमार ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के लोक भवन के ग्लास हाउस में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।

कांग्रेस में लंबे मंथन के बाद मिला नेतृत्व

डीके शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगाई, जिसके बाद आज उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाला।

उपमुख्यमंत्री बने जी परमेश्वर

शिवकुमार के साथ जी परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह नियुक्ति कांग्रेस सरकार में संतुलन और संगठनात्मक मजबूती के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ 13 अन्य नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें KH मुनियप्पा, KJ जॉर्ज, यतिंद्र सिद्धारमैया, प्रियंक खड़गे, MB पाटिल, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, रामलिंगा रेड्डी, UT खादर, ईश्वर खंड्रे, बिराठी सुरेश और डॉ. शरण प्रकाश पाटिल शामिल हैं।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बदलाव

यह सत्ता परिवर्तन कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की नई दिशा और रणनीति को दर्शाता है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई टीम राज्य में विकास कार्यों को तेज गति देगी और राजनीतिक स्थिरता बनाए रखेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button