मनोरंजन

क्या कंगना रनौत ने कर ली शादी? वायरल वीडियो पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut हाल ही में हरे रंग की चूड़ियां और मंगलसूत्र पहने नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गुपचुप शादी की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या कंगना ने चुपचाप शादी कर ली है।

इन चर्चाओं के बीच कंगना ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि यह उनका शादीशुदा लुक नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म के किरदार का हिस्सा है। कंगना ने कहा कि वह रोज शहर में शूटिंग कर रही हैं और किसी ने उनके कैरेक्टर मेकअप वाली तस्वीर क्लिक कर सोशल मीडिया पर डाल दी, जिसके बाद उन्हें लगातार फोन आ रहे हैं।

कंगना ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आखिर शादीशुदा महिला के लुक में इतना बड़ा मुद्दा क्या है? कलाकार हर तरह के किरदार निभाते हैं। मैं चोरी-छिपे शादी नहीं करूंगी, ये वादा है।”

एक अन्य पोस्ट में कंगना ने गर्मी और हीटवेव के बीच आउटडोर शूटिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने लिखा कि एयर कंडीशन स्टूडियो में बैठकर गर्मी की शिकायत करने वाले एंकर्स को उन लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए जो तेज गर्मी और भारी लाइट्स के बीच शूटिंग कर रहे हैं। कंगना ने कहा कि चुनौतियों भरी जिंदगी ही इंसान को जीवंत महसूस कराती है।

हाल ही में कंगना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गुलाबी सलवार सूट, हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र पहने नजर आई थीं। इसी वीडियो के बाद उनकी शादी की अफवाहें तेज हो गई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 2006 में फिल्म Gangster से डेब्यू किया था। वह आखिरी बार Emergency में नजर आई थीं। अब उनकी अगली राजनीतिक ड्रामा फिल्म “भारत भाग्य विधाता” रिलीज के लिए तैयार है, जो 2008 मुंबई आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button