भारत

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। अचानक हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मध्यग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और हमले के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है। चंद्रनाथ रथ के शव को मध्यग्राम के एक नजदीकी अस्पताल में रखा गया है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक सुवेंदु अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और हालात का जायजा लेंगे।

इस हत्या के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस इसे टारगेटेड अटैक मानकर जांच कर रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button